भारत

मंदिर उत्सव के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से 11 लोगों की मौत

jantaserishta.com
27 April 2022 8:17 AM IST
मंदिर उत्सव के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से 11 लोगों की मौत
x

Tamilnadu News: तमिलनाडु में करंट लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा तंजावुर जिले में कलाईमेडु त्योहार के दौरान शोभा यात्रा निकालने के दौरान हुआ। पुलिस के अनुसार शोभा यात्रा के दौरान मंदिर का रथ निकल रहा था। उसी दौरान ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के रथ के संपर्क में आने से हादसा हुआ। ताजा जानकारी के अनुसार इस हादसे में 11 लोगों को मौत हो गई है और 6 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर जिले के अधिकारी पहुंच गए हैं।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story