
#WATCH | कोटा, राजस्थान | कोटा के कोटड़ी नहर में दुर्गा विसर्जन करने के दौरान एक नाव पलट गई। मौके पर पुलिस बल और SDRF, NDRF की टीमें तैनात हैं। रेस्क्यू अभियान किया जा रहा है। SP तेजस्वनी गौतम ने बताया, "हमें सूचना मिली कि कनाल रोड़ पर कुछ लोग दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने आए थे और एक नाव बीच में पलट गई, जिसमें 7 लोग सवार थे। 3 को तैरना आता है जो बाहर निकल गए लेकिन अन्य 4 को तैरना नहीं आता था... हमारी टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं कि हम उन्हें ढूंढ पाएं। कुछ लोगों के नाम हमारे पास आए हैं, जो उस नांव में अन्य लोगों के साथ थे... हम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे हैं। प्राथमिकता यही है कि चारों को सुरक्षित निकाला जाए। प्रशासन के द्वारा जो विसर्जन स्थल चिन्हित किए गए हैं, वहां पर नांवों, गोताखोरों और टीमों की उपलब्धता रहती है...पूरे नहर में हम जगह-जगह व्यवस्था नहीं कर सकते हैं। सभी लोगों से प्रशासन की यही अपील रहती है कि जो चिन्हित स्थान हैं, वहीं पर विसर्जन किया जाए..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2026





