सेना के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा: फायरिंग रेंज में मोर्टार का गोला फटने से BSF जवान की मौत, 4 अन्य जवान घायल

जैसलमेर. भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर (India-Pakistan International Border) पर स्थित भारतीय सेना की जैसलमेर जिले में स्थित किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज (Kishangarh Field Firing Range) में आज बड़ा हादसा हो गया. यहां मोर्टार का गोला फटने (Mortar shell exploded) से बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के एक जवान की मौत हो गई वहीं 8 जवान घायल हो गये. घायलों को रामगढ़ के अस्पताल लाया गया है. हादसे के शिकार हुये जवान BSF पंजाब फ्रंटियर के हैं. हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया. हादसे में जान गंवाने वाले जवान की शिनाख्त संदीप कुमार के रूप में हुई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





