भारत

घने कोहरे के चलते बड़ा हादसा: दर्जनों गाड़ियां आपस में टकराई, 3 की मौत, कई घायल

jantaserishta.com
1 Jan 2021 12:55 PM IST
घने कोहरे के चलते बड़ा हादसा: दर्जनों गाड़ियां आपस में टकराई, 3 की मौत, कई घायल
x
बड़ी खबर.

घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हुआ है. बागपत में कोहरे के कारण 18 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं. इस हादसे में कई लोग घायल हैं, जिन्हें बागपत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है और एक्सप्रेस-वे को खाली कराने की कवायद की जा रही है.

वहीं, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 8 गाड़ियां आपस में टकरा गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है. हादसे को लेकर एक डीसीएम मालिक पर केस दर्ज किया गया है.
आपको बता दें कि कई इलाकों में नए साल के पहले दिन ठंड ने टॉर्चर देखने को मिला. दिल्ली में पारा 1.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा भी छाया रहा. घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य हो गई और यातायात की रफ्तार भी प्रभावित हुई.
मौसम विभाग ने दिल्ली में 3 से 5 जनवरी के बीच बारिश का अनुमान जताया है. इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयन रीजन में बर्फबारी का भी अनुमान है. विभाग ने मैदानी इलाकों में शीतलहर का अनुमान व्यक्त किया है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story