भारत

बिग ब्रेकिंग: नाव डूबने से बड़ा हादसा, टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी, 15 लोग थे सवार

jantaserishta.com
18 Oct 2022 10:54 AM IST
बिग ब्रेकिंग: नाव डूबने से बड़ा हादसा, टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी, 15 लोग थे सवार
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. हस्तिनापुर भीकुण्ड गंगा घाट पर एक नाव डूब गई. नाव में करीब 15 लोग सवार थे. 10 लोग जैसे-तैसे बाहर निकले, बाकी लोगों की तलाश जारी है. राहत और बचाव का काम शुरू हो गया है. पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी हस्तिनापुर रवाना हो गए.आस पास के गांव के लोग भी भीकुण्ड गंगा घाट पहुंचे.
यह हादसा मेरठ से 45 किमी दूर हस्तिनापुर में गंगा नदी में हुआ है. बताया जा रहा है कि भीमकुंड पुल के पास मंगलवार सुबह 14 से 15 लोग नाव से दूसरी पार जा रहे थे. नाव गंगा के तेज बहाव में डूब गई. इस हादसे में 5 लोग लापता बताए रहे हैं. बचाव के लिए पुलिस और पीएसी को लगाया गया है. जो लोग तैरकर बाहर आए हैं उन्होंने बताया कि हम 15 लोग थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story