भारत

बड़ा हादसा: डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 8 यात्री घायल

Admin2
9 May 2021 8:24 PM IST
बड़ा हादसा: डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 8 यात्री घायल
x
बड़ा हादसा

नोएडा। दिल्ली से रायबरेली जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस नोएडा में फिल्मसिटी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के वक्त बस की रफ्तार काफी तेज थी जिस वजह से चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका. इस हादसे में बस में सवार आठ यात्री जख्मी हुए हैं. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. यह डबल डेकर बस दिल्ली के मोरी गेट से उन्नाव और रायबरेली जा रही थी. बताया जा रहा है कि बस में लगभग 70 की संख्या में यात्री सवार थे. जिसमें से सात से आठ लोगों के घायल होने की सूचना है. इस हादसे में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है.

Next Story