भारत

बड़ा हादसा: गैस रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट, 4 मौतें

jantaserishta.com
8 Oct 2022 5:19 PM IST
बड़ा हादसा: गैस रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट, 4 मौतें
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

मचा कोहराम।
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां माता का थान क्षेत्र के मंगरा पूंजला इलाके की एक रिहायशी कॉलोनी के एक घर में अचानक तीन-चार सिलेंडर फट गए. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. विस्फोट की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और उसने रिस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया.
जानकारी के मुताबिक इस हादसे में चार लोग जिंदा जल गए. चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं. वहीं 16 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. ऐसी आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. घायलों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि इनमें ज्यादातर लोग 80 फीसदी से ज्यादा जल चुके हैं. जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता हॉस्पिटल पहुंचे और डॉक्टर्स को उपचार के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story