
x
32 यात्रियों से भरी उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम हरिद्वार डिपो की बस पैराफिट तोड़कर खाई में लटकी
उत्तरकाशी (आईएएनएस)| उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के दौरान सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। अभी 2 दिन पहले ही चकराता के कालसी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरने से बची थी। वहीं आज गंगोत्री के मार्ग पर उत्तरकाशी मुख्यालय के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते- होते बचा है। गंगोत्री मार्ग पर उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम के हरिद्वार डिपो की बस एक बड़े हादसे का शिकार होते होते बची। इस बस में 32 यात्री यात्रा कर रहे थे। बस गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धराली के पास अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़कर खाई में लटक गई जिसमें चीख-पुकार मच गई स्थिति को संभालते ही यात्री किसी तरह बस से बाहर निकले तथा सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि चालक के स्टीयरिंग के गलत साइड में काटने के कारण बस के टायर सड़क से बाहर आ गए। हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नही हुई। बस में 32 यात्री सवार थे। यह बस गंगोत्री से उत्तरकाशी जा रही थी।
हादसा शुक्रवार 2 जून की सुबह हुआ। 32 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई और उसके टायर सड़क से बाहर आ गए। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे है। थाना प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने के अनुसार चालक ने गलत साइड में स्टेयरिंग काट दिया। उन्होंने बताया कि सभी 32 यात्री सुरक्षित है। यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर उत्तरकाशी के लिए भेज दिया गया।
आपको बता दें कि यह बस रोडवेज की है। इस तरह की लापरवाही पहले भी रोडवेज के ड्राइवरों द्वारा सामने आ चुकी है। बस के पहिये सड़क से नीचे उतर जाने की वजह से बस पूरी तरह से एक तरफ झुक गई। कुछ यात्रियों ने शीशे से निकलकर तो कुछ ने मुख्य गेट से उतरकर अपनी जान बचाई। फिलहाल बस को सीधी करने और सड़क पर लाने के लिए मौके पर क्रेन को मंगाया गया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में इस बार की चारधाम यात्रा के दौरान सबसे अधिक टायर फटने और गाड़ियों के पलटने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
Tagsगंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्गएक्सीडेंटबसउत्तराखंड राज्य परिवहन निगम हरिद्वार डिपोपैराफिटखाईGangotri National HighwayAccidentBusUttarakhand State Transport Corporation Haridwar DepotParfaitDitch
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





