
x
Rajgir राजगीर : मलमास मेले में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगे ‘सुनामी’ झूले की सवारी के दौरान 25 वर्षीय युवक की नीचे गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने सभी बड़े झूलों का संचालन अगले आदेश तक रोक दिया है।
मृतक की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है, जो Nawada जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के मिक्कू गांव का निवासी था। बताया गया कि वह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मेले में घूमने आया था। रात करीब 11:50 बजे वह अपने चचेरे भाई प्रिंस के साथ ‘सुनामी’ झूले पर बैठा था।
परिजनों के अनुसार, झूला शुरू होने के कुछ देर बाद अमन की सुरक्षा बेल्ट कथित तौर पर ढीली हो गई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलते झूले से नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से उसे तुरंत राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे पावापुरी और फिर पीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
राजगीर के एसडीपीओ Sanjeet Kumar Gupta ने बताया कि पुलिस ने झूले को जब्त कर लिया है और संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे के बाद मेले में सुरक्षा व्यवस्था और मनोरंजन झूलों के रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
Next Story





