भारत

रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, मौके पर मची अफरा-तफरी

jantaserishta.com
11 Jan 2025 3:22 PM IST
रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, मौके पर मची अफरा-तफरी
x
देखें वीडियो.
कन्नौज: कन्नौज रेलवे स्टेशन पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां स्टेशन के दो मंजिल पर निर्माणाधीन लेंटर अचानक गिर गया. मलबे से छह मजदूरों को निकाला गया है. वहीं कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. इस मामले की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. टीम ने मलबे में दबे 6 लोगों को निकाला है.
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इस हादसे में कई अन्य मजदूर भी मलबे में फंसे हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है. रेलवे स्टेशन पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान यह हादसा हुआ. जब लेंटर गिरने के कारण तेज आवाज हुई. मौके पर पहुंची पुलिस और राहत कर्मी घटना की गंभीरता को देखते हुए बचाव कार्य में जुटे हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मलबे में दबे लोगों को जल्दी ही बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. वहीं, प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story