भारत

कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन चिमनी के निरीक्षण के दौरान लिफ्ट टूटी, चार लोगों की मौत

jantaserishta.com
27 Aug 2021 6:20 AM IST
कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन चिमनी के निरीक्षण के दौरान लिफ्ट टूटी, चार लोगों की मौत
x
बड़ी खबर

झारखंड के कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांझेडीह स्थित कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में निर्माणाधीन चिमनी के निरीक्षण के दौरान लिफ्ट टूट कर गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार चिमनी के निर्माण में लगे श्री विजया लिमिटेड के एमडी कृष्णा प्रसाद कोठारी नागपुर (महाराष्ट्र), प्रोजेक्ट हेड विनोद चौधरी नागपुर (महाराष्ट्र), इंजीनियर कार्तिक सागर एवं नवीन कुमार गया निवासी की मौत हो गई है.
श्री विजया लिमिटेड के द्वारा कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में 150 मीटर की दो चिमनी का निर्माण किया जा रहा है, जहां चिमनी निर्माण के निरीक्षण के लिए चारों लोग लिफ्ट से ऊपर गए थे, जहां 80 मीटर की ऊंचाई से लिफ्ट टूट कर नीचे गिर गई, जिससे इन चारों लोगों की मौत हो गई है.
सभी का शव सदर अस्पताल में रखा गया है. जनगर थाना की पुलिस ने सदर अस्पताल जाकर कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कराया. तत्पश्चात शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जाएगा. वहीं कोडरमा थर्मल पावर प्लांट अधिकारी भी सदर अस्पताल पहुंच चुके हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story