भारत

चौराहे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने वैगनआर कार को मारी टक्कर

SHIDDHANT
20 May 2026 9:53 PM IST
चौराहे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने वैगनआर कार को मारी टक्कर
x
सड़क हादसा
Barabanki बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के त्रिवेदीगंज क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। भिलवल कट चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने एक वैगनआर कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, डंपर नंबर UP 32 RT 9745 तेज गति से गुजर रहा था। इसी दौरान भिलवल कट के पास उसने वैगनआर कार नंबर UP 32 MK 0353 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हालत में पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार सवारों को बाहर निकाला।
घटना के बाद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपरों का संचालन लगातार बढ़ रहा है और अवैध खनन में लगे वाहन बिना किसी डर के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर खनन माफियाओं पर प्रशासन का डर क्यों नहीं दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। मामले को लेकर लोनी कटरा थाना प्रभारी अभिमन्यु मल्ल ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
Next Story