भारत
बड़ा एक्सीडेंट: 9 लोगों की मौत, सीमेंट वाला ट्रक वैन पर पलटा
jantaserishta.com
4 Jun 2025 9:48 AM IST

x
दो घायल.
झाबुआ: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में झाबुआ के मेघनगर इलाके में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है. राजस्थान से सीमेंट लेकर आ रहा एक ट्रक, मारुती ईको वैन पर पलट गया. ईको में सवार 11 लोगो में से 9 लोगों की मौत हो गई. हादसा रात करीब 3 से 4 बजे के करीब हुआ.
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में बुधवार तड़के सीमेंट से लदे ट्रेलर ट्रक के वैन पर पलट जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि यह हादसा तड़के करीब 2.30 बजे हुआ, जब एक ही परिवार के पीड़ित एक शादी समारोह से लौट रहे थे.
झाबुआ के पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ला ने बताया, "ट्रक मेघनगर तहसील इलाके के अंतर्गत संजेली रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अस्थायी सड़क से निर्माणाधीन रेल ओवर-ब्रिज (ROB) को पार कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह एक वैन पर पलट गया." उन्होंने बताया कि हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.
Tagsझाबुआझाबुआ एक्सीडेंट न्यूज़एक्सीडेंट न्यूज़एक्सीडेंटJhabuaJhabua accident newsaccident newsaccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





