भारत
बड़ा हादसा, डूबने से 4 पुलिसकर्मियों की मौत, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
15 Nov 2025 10:10 AM IST

x
पुलिस ने क्या बताया?
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के हटिया डैम में 4 पुलिसकर्मी डूब गए, जिनमें से तीन का शव बरामद किया गया है। एक पुलिसकर्मी का पता नहीं लग पाया है। मिली जानकारी के अनुसार, चारों पुलिसकर्मी कार से कहीं जा रहे थे, इस दौरान कार अनियंत्रित होकर डैम में जा गिरी और चारों डूब गए।
घटना हटिया डैम पर घटी है। शनिवार सुबह चार पुलिसकर्मी कार से जा रहे थे। जब उनकी कार हटिया डैम के पास पहुंची तो अनियंत्रित हो गई और डैम में जा गिरी। यहां डैम में डूबने के बाद जब तलाश की गई तो 3 पुलिसकर्मियों के शव बरामद हुए। चौथे पुलिसकर्मी की भी मौत की आशंका है। हालांकि, अभी तक चौथे पुलिसकर्मी का शव बरामद नहीं किया गया है।
मिला जानकारी के अनुसार, चारों पुलिसकर्मियों में दो न्यायिक अधिकारी के बॉडीगार्ड थे और एक सरकारी ड्राइवर भी था। डैम में गाड़ी डूबने से सभी की मौत हुई है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान उपेंद्र कुमार और रॉबिन कुजू के रूप में हुई है। इस घटना के बाद तलाशी के दौरान गोताखों ने 2 हथियार भी बरामद कर लिए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





