भारत

बड़ा हादसा: अपार्टमेंट का एक हिस्सा ढहने से 2 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

jantaserishta.com
27 Aug 2025 9:35 AM IST
बड़ा हादसा: अपार्टमेंट का एक हिस्सा ढहने से 2 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
x
इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
विरार: महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार पूर्व इलाके में स्थित रमाबाई अपार्टमेंट का बुधवार सुबह एक हिस्सा ढह गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 11 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक साल का बच्चा भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक, इमारत का एक हिस्सा बगल की चॉल पर गिर गया, जिसके चलते चॉल में रह रहे कई लोग मलबे में दब गए। इससे पास की एक और इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वसई विरार शहर महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त दीपक सावंत ने आईएएनएस को बताया कि इमारत का आधा हिस्सा ढह गया था। इसमें लगभग 12 फ्लैट थे। रात से रेस्क्यू टीम काम कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही वसई-विरार महानगरपालिका की टीमें, दमकल विभाग, एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचे। युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू किया गया। एनडीआरएफ अधिकारियों ने बताया कि अब तक 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें से 6 लोग घायल हैं और उन्हें विरार व नालासोपारा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
वसई-विरार शहर महानगरपालिका के सहायक आयुक्त गिल्सन घोन्साल्वीस ने बताया कि घटना सुबह करीब 4:35 बजे हुई। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, फायर ब्रिगेड, और आपदा प्रबंधन दल ने तुरंत युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू किया। अब तक 11 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकालकर विरार और नालासोपारा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घोन्साल्वीस ने कहा, "मलबे में कितने लोग फंसे हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।"
स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल को सील कर दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत की पुरानी स्थिति और संरचनात्मक कमजोरी इस हादसे का कारण हो सकती है। बचाव अभियान अभी भी जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null