उत्तर प्रदेश

मैनपुरी : कच्ची दीवार टूटने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत

jantaserishta.com
3 Nov 2023 12:00 PM IST
मैनपुरी : कच्ची दीवार टूटने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत
x

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार की सुबह कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुका थी। हादसे के समय वह सफाई कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

घटना बेवर थाना क्षेत्र के मानपुर हरी गांव की है। गांव निवासी प्रभुदयाल (55) बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे घर में साफ सफाई कर रहे थे। वह सफाई करते हुए कच्ची दीवार के पास पहुंच गए। तभी अचानक कच्ची दीवार भर भराकर वृद्ध के ऊपर ढह गई। प्रभुदयाल मलबा के नीचे दब गई।

चीख पुकार सुनकर परिजन व ग्रामीण आ गए। मलबा को हटाने के बाद वृद्ध को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजन चिकित्सक के पास भी ले गए। वहां मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई।

यह भी पढ़ेंः- UP: एक पति के लिए दो पत्नियों ने रखा करवा चौथ का व्रत, साथ में की पूजा; साजन ने पानी पिलाकर खुलवाया उपवास

हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। हादसे के बाद मृतक के दामाद बलवीर सिंह ने थाने में फौती दर्ज कराई। पोस्टमॉर्टम के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story