भारत

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव, सपा ने डिंपल यादव को बनाया उम्मीदवार

jantaserishta.com
10 Nov 2022 12:29 PM IST
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव, सपा ने डिंपल यादव को बनाया उम्मीदवार
x

फाइल फोटो | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव चुनाव लड़ेंगी. यह सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है. मैनपुरी सीट पर यादव परिवार का कई दशकों से कब्जा है. मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक विरासत को अब डिंपल यादव संभालेंगी.
44 वर्षीय डिंपल यादव ने अपना पहला चुनाव 2009 में लड़ा था, जब अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद सीट छोड़ी थी. इस उपचुनाव में डिंपल यादव को मशहूर अभिनेता और राजनेता राज बब्बर को हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था. इसके बाद 2012 में कन्नौज लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था, जिसमें डिंपल यादव निर्विरोध जीत गई थीं.
इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में भी डिंपल यादव कन्नौज से चुनाव लड़ा और जीतीं, लेकिन 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. बीजेपी के सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को करीब 10 हजार वोटों से हरा दिया था. अब अखिलेश यादव ने डिंपल को मैनपुरी से चुनाव मैदान में उतारा है. इस सीट पर 1996 से ही सपा जीतती हुई आई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story