भारत

निर्वस्त्र कर दलित महिला को पीटने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
26 Sep 2023 12:53 PM GMT
निर्वस्त्र कर दलित महिला को पीटने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
x
इंसानियत हुई शर्मसार
पटना(आईएएनएस)। बिहार के पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में दलित महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में महिला के मुंह पर पेशाब करने की भी बात सामने आई थी। पटना (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक इमरान मसूद ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी कि जिसमें महिला ने नग्न करके पीटने और पेशाब पिलाने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ फतुहा के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी।
जांच टीम और एसआईटी ने इसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त प्रमोद सिंह को फतुहा से गिरफ्तार कर लिया है। इसमें जो एक और अभियुक्त है उसकी भी गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहा है। एक अन्य आरोपी प्रमोद सिंह का बेटा अंशु है, जिसकी गिरफ्तारी होनी है। उल्लेखनीय है कि 23 सितंबर की रात खुसरूपुर थाना क्षेत्र में दलित महिला के साथ मारपीट की गई थी। पीड़ित महिला ने कहा था कि उसने प्रमोद सिंह से ब्याज पर 1500 रुपये उधार लिए थे। 1500 लौटाने के बाद ब्याज का पैसा नहीं देने पर प्रमोद सिंह और उसका बेटा अंशु ने पिटाई की थी। कपड़े फाड़ दिए थे। प्रमोद के बेटे पर महिला ने मुंह पर पेशाब करने का आरोप लगाया है। इस घटना पर प्रदेश में राजनीति भी गर्म है।
Tagsदलित महिला को पीटादलित महिला से दुष्कर्ममुख्य आरोपी गिरफ्तारDalit woman beatenDalit woman rapedmain accused arrestedबिहार न्यूज हिंदीबिहार न्यूजबिहार की खबरबिहार लेटेस्ट न्यूजबिहार क्राइमबिहार न्यूज अपडेटबिहार हिंदी न्यूज टुडेबिहार हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज बिहारबिहार हिंदी खबरबिहार समाचार लाइवBihar News HindiBihar NewsBihar Ki KhabarBihar Latest NewsBihar CrimeBihar News UpdateBihar Hindi News TodayBihar HindiNews Hindi News BiharBihar Hindi KhabarBihar News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story