भारत

दो युवक की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
26 Feb 2023 2:23 PM GMT
दो युवक की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
छपरा। बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में दो युवकों की हत्या करने वाला मुख्य अभियुक्त विजय यादव को रिविलगंज थाना क्षेत्र के सिताबदियारा से विशेष जांच दल (एसआईटी) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि विजय यादव ने अपने मुर्गा फार्म हाउस पर अपने ही पंचायत के तीन युवक की पिटाई की थी। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई थी। इस घटना से उग्र ग्रामीणो एवं सारण जिले के विभिन्न गांवों के लोगों ने मुख्य अभियुक्त के घर सहित अन्य जगहों पर हिंसक घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद बिहार सरकार के गृह विभाग के निर्देश पर सारण जिले में लगभग एक सप्ताह तक इंटरनेट सेवा को बंद कर स्थिति पर काबू पाया गया था। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में सारण पुलिस की एसआईटी ने मुख्य अभियुक्त विजय यादव को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
Next Story