भारत

दरभंगा कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आग में झुलसने से 2 की हुई थी मौत

Rani Sahu
18 Feb 2022 4:54 PM GMT
दरभंगा कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आग में झुलसने से 2 की हुई थी मौत
x
बिहार के दरभंगा जिले के जीएम रोड अग्निकांड के मुख्य आरोपित शिवकुमार झा को दरभंगा पुलिस ने मधुबनी पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को मधुबनी जिले के साहरघाट से गिरफ्तार कर लिया है

बिहार के दरभंगा जिले के जीएम रोड अग्निकांड के मुख्य आरोपित शिवकुमार झा को दरभंगा पुलिस ने मधुबनी पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को मधुबनी जिले के साहरघाट से गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी एसएसपी अशोक प्रसाद ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि इस कांड में इससे पहले पुलिस आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार को नौवें आरोपित को भी दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया गया। वह लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर का रहने वाला तिरुपति है। इसके साथ ही मामले में मुख्य आरोपित सहित 10 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं। प्रभारी एसएसपी ने कहा कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस जल्द ही उन लोगों को भी गिरफ्तार कर लेगी।
बता दें कि गत 10 फरवरी की देर शाम नगर थाना क्षेत्र के जीएम रोड में स्व. श्रीनाथ झा के घर को अपराधियों ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया था और पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगा दी थी। आग में झुलसने से चार लोग घायल हो गए थे। इनमें से दो लोगों स्व. श्रीनाथ झा के पुत्र संजय झा और उनकी बहन पिंकी झा को गंभीर हालत में डीएमसीएच से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। पीएमसीएच में 11 फरवरी को पिंकी झा के गर्भ में पल रहे आठ माह के बच्चे की मौत हो गयी। 15 फरवरी की सुबह पिंकी झा और उसी दिन संजय झा की मौत भी पीएमसीएच में हो गयी।


Next Story