भारत
धर्मांतरण मामला: कई राज्यों में फैला है सिंडिकेट, अब आया ये अपडेट
jantaserishta.com
12 Jun 2023 8:48 AM IST

x
थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी।
ठाणे/गाजियाबाद (आईएएनएस)| धर्मांतरण मामले में गाजियाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस सिंडिकेट में अब तक मुख्य आरोपी माने जा रहे खान शहनवाज मकसूद उर्फ बद्दो को गाजियाबाद पुलिस ने रविवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले से गिरफ्तार कर लिया। माना जा रहा है कि पुलिस इसे लेकर सोमवार तक गाजियाबाद पहुंच सकती है। खान शहनवाज मकसूद उर्फ बद्दो महाराष्ट्र में ठाणे जनपद के मुंब्रा थाने में देवरीपाड़ा का रहने वाला है। वह शैंपू बनाने का बिजनेस करता है। बद्दो के खिलाफ 30 मई को गाजियाबाद के कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी।
आरोप था कि बद्दो ने गाजियाबाद में जैन परिवार के एक लड़के को सालभर पहले कम्प्यूटर गैजेट्स बेचे थे। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। ऑनलाइन गेम खेलने की आड़ में बद्दो ने इस लड़के से कुरान की आयतें पढ़वानी शुरू कर दी और फिर उसका ब्रेनवॉश कर दिया। बाद में यह लड़का गाजियाबाद के संजयनगर की मस्जिद में पांचों वक्त की नमाज पढ़ने लगा। लड़का जिम जाने की बात कहकर घर से निकलता था और मस्जिद पहुंच जाता था। जब परिवार को शक हुआ तो उसका पीछा किया गया और तब पता चला कि वह जिम नहीं, मस्जिद में जाता है। पुलिस की पूछताछ में इस लड़के ने धर्मांतरण की बात कुबूल कर ली। पुलिस ने जब उसके मोबाइल और लैपटॉप की पड़ताल की तो बद्दो का नाम सामने आया। गाजियाबाद पुलिस की चार सदस्यीय टीम बीते पांच दिन से महाराष्ट्र में डेरा डाले हुए थी।
Tagsधर्मांतरणगाजियाबाद पुलिसगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़ConversionGhaziabad PoliceGhaziabadGhaziabad News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





