भारत

क्लीनिक की महिला रिसेप्शनिस्ट से मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भयानक LIVE वीडियो

jantaserishta.com
23 July 2025 9:50 AM IST
क्लीनिक की महिला रिसेप्शनिस्ट से मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भयानक LIVE वीडियो
x
कथित तौर पर युवक डॉक्टर के केबिन में घुसने की कोशिश कर रहा था.
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में निजी क्लीनिक की महिला कर्मचारी से मारपीट मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। कल्याण पुलिस ने मुख्य आरोपी गोकुल झा को पकड़ा है। यह कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई, जिसमें आरोपी को महिला कर्मचारी से मारपीट करते हुए देखा गया था। मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है।
कल्याण स्थित एक निजी क्लीनिक में सोमवार शाम 25 वर्षीय महिला रिसेप्शनिस्ट को युवक ने बेरहमी से पीटा। कथित तौर पर युवक डॉक्टर के केबिन में घुसने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसे रिसेप्शनिस्ट ने रोका तो युवक मारपीट करने लगा। वायरल वीडियो में युवक को रिसेप्शनिस्ट को लात मारते हुए और बाल पकड़कर जमीन पर खींचते हुए देखा गया।
आरोपी की पहचान गोकुल झा के रूप में हुई। इस घटना को लेकर आरोपी के खिलाफ मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई। कई घंटों की तलाश के बाद फिलहाल मुख्य आरोपी गोकुल झा को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके पहले, पुलिस ने उसके भाई रंजीत झा को पकड़ा था। बुधवार को कल्याण पुलिस मुख्य आरोपी गोकुल को अदालत में पेश करेगी और रिमांड की मांग करेगी।
कल्याण के डीसीपी अतुल झेडे ने कहा, "घटना के बाद मुख्य आरोपी फरार था, लेकिन पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर नेवाली क्षेत्र से गोकुल झा को गिरफ्तार कर लिया।" डीसीपी ने कहा कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि उसने गुनाह क्यों किया।
पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज थे। उन्होंने कहा, "जांच में पता चला है कि गोकुल झा आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ कल्याण और उल्हासनगर पुलिस थानों में कई मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null