भारत

SI भर्ती घोटाले का मुख्य आरोपी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

jantaserishta.com
2 Nov 2025 3:49 PM IST
SI भर्ती घोटाले का मुख्य आरोपी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस
x

सांकेतिक तस्वीर

यह गिरफ्तारी लंबे समय से चल रही जांच का अहम पड़ाव मानी जा रही है और इससे परीक्षा धांधली के इस बड़े नेटवर्क की परतें खुलने की उम्मीद है.
कटक: ओडिशा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा घोटाले के मुख्य आरोपी शंकर प्रुष्टि को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी लंबे समय से चल रही जांच का अहम पड़ाव मानी जा रही है और इससे परीक्षा धांधली के इस बड़े नेटवर्क की परतें खुलने की उम्मीद है।
आरोपी शंकर प्रुष्टि (32) गंजाम जिले के जगन्नाथपुर जंक्शन का रहने वाला है और भुवनेश्वर स्थित पंचसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर है। पुलिस का कहना है कि शंकर प्रुष्टि ने अपने साथियों मुणा मोहंती, श्रीकांत महाराणा उर्फ रिंकू, अरविंद दास, टी. अभिमन्यु डोरा और प्रियदर्शिनी सामल के साथ मिलकर परीक्षा में अनियमितताएं कीं। आरोप है कि इस गिरोह ने अभ्यर्थियों से दो से 25 लाख रुपए तक की रिश्वत ली और बदले में चयन की गारंटी दी थी।
डीएसपी अनीला आनंद के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की विशेष टीम कई दिनों से इस आरोपी की तलाश में थी। शंकर लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था ताकि गिरफ्तारी से बच सके, लेकिन सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसे उत्तराखंड में नेपाल बॉर्डर के पास पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया और अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा लाया जा रहा है।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी से कई अहम सबूत जब्त किए हैं। इनमें एक फॉर्च्यूनर गाड़ी, दो आईफोन, एक लावा मोबाइल, भारत सरकार का पासपोर्ट और कई संदिग्ध दस्तावेज शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि इन दस्तावेजों से इस पूरे रैकेट के काम करने के तरीके और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिलेगी।
घोटाले के उजागर होने के बाद 933 पदों के लिए आयोजित उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को तुरंत रद्द कर दिया गया था। अब तक इस मामले में 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें कई एजेंट, मध्यस्थ और तकनीकी सहयोगी भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि यह नेटवर्क राज्य के कई जिलों में फैला हुआ था और तकनीकी माध्यम से पेपर लीक करने व नकल कराने का काम करता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story