भारत
पीएम और सीएम को जान से मारने की धमकी भरा आया मेल, FIR दर्ज
jantaserishta.com
5 April 2023 1:48 PM IST

x
मचा हड़कंप.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के सेक्टर 16ए स्थित फिल्म सिटी में एक निजी चैनल के सीएफओ को एक मेल आया जिसके बाद हड़कंप मच गया। मेल भेजने वाले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी थी। मेल मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में एफ आई आर दर्ज करते हुए साइबर सेल की टीम के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। नोएडा के थाना 20 सेक्टर में शिकायत दी गई है। पुलिस ने तत्काल थाना सेक्टर 20 में मुकदमा दर्ज करा दिया और टीम का गठन किया जो जांच में जुटी हुई है।
यह मेल नोएडा फिल्म सिटी के निजी चैनल के सीएफओ को भेजा गया था। रात करीब साढ़े 10 बजे मेल मिला। मेल भेजने वाले शख्स का नाम कार्तिक सिंह है। उसका मेल आईडी सिंहकार्तिक78107एटदरेटजीमेल डॉट काम है। इसी मेल आईडी से धमकी भरा मेल भेजा गया था। मेल आते ही पुलिस को जानकारी दी गई।
इस पूरे मामले में डीसीपी नोएडा को शिकायत की गई जिसके बाद तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामला बेहद संजीदा है। लिहाजा पुलिस साइबर टीम की मदद भी ले रही है। पुलिस ने कई टीमों का गठन कर जांच तेज कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे पहले भी साल 2021 में इस तरीके के मेल भेजे गए थे। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की थी।
Tagsनोएडानोएडा न्यूज़नोएडा पुलिसप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीNoidaNoida NewsNoida PolicePrime Minister Narendra ModiChief Minister Yogi AdityanathYogi AdityanathNarendra Modi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





