भारत

नौकरानी ही चोर निकली, रिटायर्ड DIG की पर्शियन बिल्ली को बनाया निशाना

jantaserishta.com
1 Sept 2024 9:59 AM IST
नौकरानी ही चोर निकली, रिटायर्ड DIG की पर्शियन बिल्ली को बनाया निशाना
x
दो दिन भोजन भी नहीं बना.
गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर के कैंट इलाके के बेतियाहाता में रहने वाले रिटायर डीआईजी के घर से पर्शियन बिल्ली चोरी हो गई। घर में सबकी चहेती बिल्ली के गायब होने से परिवार के लोग दुखी हो गए और दो दिन भोजन भी नहीं बना। मामला पुलिस तक पहुंचा, सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया। जांच में घर की नौकरानी ही चोर निकली। उसने दो दिन तक पुलिस को छकाया पर आखिरकार बिल्ली वापस मिल गई।
रिटायर डीआईजी के परिवार के रत्नेश शाही ने पुलिस को बिल्ली गायब होने की सूचना दी। इस पर कैंट थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा ने महिला एसआई चंदा कुमारी की अगुवाई में एक टीम बिल्ली को खोजने के लिए रवाना की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एसआई चंदा कुमारी ने चंद घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया। जांच में नौकरानी ही चोर निकली लेकिन उसने दो दिन तक पुलिस को भी छकाया। वह कुछ भी जानकारी होने से इनकार कर रही थी। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया कि पर्शियन बिल्ली की खूबसूरती देखकर उसके मन में लालच आ गया था। उसने अपनी बहन के जरिए बिल्ली चोरी कराई थी, ताकि वह पकड़ी न जाए। वह बिल्ली को बेचने की फिराक में भी थी। उसके घर से बिल्ली बरामद हुई और कैंट प्रभारी ने रत्नेश शाही को सुपुर्द कर दी। परिजनों ने इसके लिए पुलिस का आभार जताया है। हालांकि, नौकरानी के खिलाफ कोई मामला नहीं दर्ज कराया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story