
x
DEMO PIC
नौकरानी को 'बुक माय बाई' एप पर बुक किया था।
बेंगलुरु (आईएएनएस)| बेंगलुरु में एक व्यक्ति को सोमवार को 21 वर्षीय एक नौकरानी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसे कमरे में कैद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान शहर के बाहरी इलाके परप्पना अग्रहारा थाना अंतर्गत कुडलू निवासी 47 वर्षीय निजी कंपनी के कर्मचारी परशिव मूर्ति के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने नौकरानी को 'बुक माय बाई' एप पर बुक किया था। उसने कहा था कि उसे घर के कामों के लिए और अपने वृद्ध माता-पिता की देखभाल के लिए नौकरानी की जरूरत है।
उसके अनुरोध पर 21 वर्षीय महिला को 'बुक माय बाई' एप के विल्सन गार्डन कार्यालय से उसके घर भेज दिया गया। जब वह काम पर आई तो मूर्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
उसने उसे अपने कमरे में बंद कर दिया और काम पर चला गया। युवती ने फोन पर अपनी हालत की जानकारी कार्यालय को दी। कार्यालय के कर्मचारियों ने परप्पना अग्रहारा थाने में शिकायत कर दी।
पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर पीड़िता को छुड़ाया। बाद में उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





