भारत

कामवाली बाई के साथ रेप, कार चालक गिरफ्तार

Nilmani Pal
29 April 2025 7:01 AM IST
कामवाली बाई के साथ रेप, कार चालक गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। लखनऊ में पीजीआई पुलिस ने रास्ता पूछने के बहाने से महिला को कार में बैठाने के बाद दुराचार करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़िता ने रविवार को छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। वहीं, बयान में महिला ने जो तथ्य बताए। उनके आधार पर रेप की धारा भी बढ़ाई गई। बताया गया है कि आरोपी ने बहाने से महिला को कार में बैठाया और फिर कुछ दूर ले जाकर ही छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद महिला से रेप किया। महिला ने पुलिस में शिकायत की।

इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के मुताबिक नगराम निवासी महिला घरों में काम करती है। शनिवार की शाम 4.30 बजे वह वृंदावन कॉलोनी स्थित एक घर से काम के बाद लौट रही थी। सरथुवा के पास कार सवार युवक आ कर खुजौली जाने का रास्ता पूछने लगा। महिला के पता बताने के बाद ड्राइवर बोला कि आप कार में बैठ जाएं, जिससे रास्ता तलाशने में दिक्कत नहीं होगी। इस पर महिला कार में बैठ गई। कुछ दूर बाद आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ की और कार में ही रेप किया।

महिला ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। महिला के बताए गए रास्ते पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इंस्पेक्टर ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से खुजौली मोहारी खुर्द निवासी अनुपम तिवारी उर्फ सत्यम को गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Next Story