भारत

नौकरानी की पिटाई, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने

jantaserishta.com
27 Dec 2022 5:51 PM IST
नौकरानी की पिटाई, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

महिला घर में काम करने वाली नौकरानी के साथ मारपीट करती हुई कैद हुई है.
नोएडा: नोएडा की हाइराइज सोसायटी से एक बार फिर नौकरानी के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सामने आया है. लिफ्ट में लगे कैमरे में एक महिला घर में काम करने वाली नौकरानी के साथ मारपीट करती हुई कैद हुई है.
नौकरानी की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और आरोपी मालकिन के खिलाफ केस दर्ज किया. नौकरानी के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सेक्टर 120 में बनी क्लियो काउंटी सोसायटी का है.
बताया जा रहा है कि शैफाली कौल नाम की महिला सोसायटी में रहती है. उसने 20 साल की युवती अनीता को अपने यहां 24 घंटे के एग्रीमेंट पर घरेलू काम करने के लिए रखा हुआ था.
मगर, शैफाली ने अनीता के साथ मारपीट करना शुरू दिया. उससे दिन-रात घर का काम कराती और मारती भी. जब भी अनीता घर जाने की कोशिश करती तो उसकी पिटाई करती और घर में बंद कर देती.
शैफाली का अपनी नौकरानी अनीता को पीटे जाने का वीडियो सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में अनीता लिफ्ट से जाने की कोशिश कर रही है, जबकि शैफाली उसको पकड़ कर जबरदस्ती लिफ्ट से बाहर खींचती दिखाई दे रही है. साथ ही उसको पीट भी रही है.
अब यह वीडियो वायरल हो गया. इसके बाद पीड़ित नौकरानी अनीता ने फेस 3 थाने में जाकर शैफाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस के मुताबिक अनीता के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं.
फेस थाना 3 के प्रभारी के मुताबिक घरेलू काम करने वाली युवती को घर में कैद कर उसके साथ मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है. साथ ही आरोपी महिला का पीड़ित को मारने-पीटने का वीडियो भी सामने आया है.
इसमें आरोपी महिला अनीता को लिफ्ट में मार रही है. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी महिला शैफाली कौल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story