भारत
6 महीने से दे रही थी धोखा...घर में चोरी करने वाली मेड गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और सामान बरामद
jantaserishta.com
6 April 2023 4:00 PM IST

x
DEMO PIC
घरवालों को भनक तक नहीं लगी।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा की बीटा 2 पुलिस ने घर में चोरी करने वाली एक मेड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान व सोने और चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। यह पिछले 6 महीने से अपने मालिक के घर में चोरी की घटना को अंजाम दे रही थी। रोजाना उस घर से चोरी करके ले जाती थी, जिसकी घरवालों को भनक तक नहीं लगी। एनआरआई सिटी में रहने वाले मयंक सहगल बिजनेसमैन हैं। सूरजपुर में उनकी एक कंपनी है। उनके घर एनआरआई सिटी में सीमा नाम की एक घरेलू सहायिका काम कर रही थी। पिछले एक वर्ष से वह घर पर कार्य कर रही थी तो उसने सभी परिवार वालों का भरोसा भी जीत रखा था। लेकिन कुछ महीने से इनके घर से एकाएक चीजें चोरी होनी शुरू हो गईं। घर से सोने व चांदी के जेवरात महंगे बर्तन, कपड़े आदि चोरी होने शुरू हो गए। यह चीजें एक साथ चोरी नहीं हुई। आए दिन कुछ न कुछ चोरी होने लगा, लेकिन चोर के बारे में घर वालों को कुछ पता नहीं चल रहा था।
चोरी का खुलासा उस दिन हुआ, जब उनकी घरेलू सहायिका सीसीटीवी कैमरे में सामान ले जाते हुए कैद हो गई। इसके बाद इन लोगों ने पुलिस में शिकायत की और पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मेड सीमा को गिरफ्तार कर लिया। सीमा की निशानदेही पर उसके घर तुगलपुर से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया गया। इस सामान में सोने, चांदी की ज्वेलरी महंगे बर्तन, कपड़े, घड़ियां व उसके अलावा कई एंटीक आइटम भी थे। उसके कब्जे से लाखों रुपए का सामान बरामद हुआ है। यह घर से सामान को चोरी करने के बाद अपने घर ले जाकर रख दिया करती थी।
Tagsग्रेटर नोएडाबीटा 2 पुलिसमेड गिरफ्तारघर में चोरीचोरीGreater NoidaBeta 2 PoliceMaid arrestedTheft in houseTheft
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





