भारत

मां काली पर बयान से घिरी महुआ मोइत्रा, ममता बनर्जी का आया ये बयान

jantaserishta.com
7 July 2022 1:30 PM IST
मां काली पर बयान से घिरी महुआ मोइत्रा, ममता बनर्जी का आया ये बयान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

कोलकाता: काली पर दिए बयान को लेकर मचे बवाल के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को इशारों ही इशारों में नसीहत दी है. ममता बनर्जी ने मौजूदा विवाद से जुड़े सवाल पर कहा कि लोगों की भावनाओं को समझना होगा. हालांकि, इस दौरान उन्होंने महुआ मोइत्रा का नाम नहीं लिया.

दरअसल, इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में जब महुआ मोइत्रा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, काली के कई रूप हैं. मेरे लिए काली का मतलब मांस और शराब स्वीकार करने वाली देवी से है. महुआ मोइत्रा के इस बयान को लेकर उनकी काफी आलोचना हो रही है. उनकी गिरफ्तारी की भी मांग हो रही है. मध्यप्रदेश के भोपाल में महुआ के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. उधर, बंगाल बीजेपी ने महुआ मोइत्रा की गिरफ्तारी की मांग की है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story