भारत
आज दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश होने से महुआ मोइत्रा का इनकार
jantaserishta.com
28 March 2024 12:43 PM IST

x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा ने कहा है कि वह विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन के मामले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने के लिए दिल्ली नहीं जाएंगी।
उन्होंने गुरुवार को कृष्णानगर में मीडियाकर्मियों से कहा कि चुनाव प्रचार अभियान के तहत वह अपने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कालीगंज विधानसभा क्षेत्र में जाएंगी। पिछले साल दिसंबर में लोकसभा से निष्कासित मोइत्रा को गुरुवार को ईडी के नई दिल्ली कार्यालय में उपस्थित होने के लिए समन जारी किया गया है।
इसके पहले भी वह 11 मार्च और 19 फरवरी को ईडी के समक्ष पेश नहीं हुईं थीं। 23 मार्च को, ईडी ने पश्चिम बंगाल में मोइत्रा से जुड़े तीन स्थानों पर छापेमारी की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





