महुआ मोइत्रा को ममता बनर्जी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, गोवा में संभालेंगी चुनावी कमान

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रही तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा को शनिवार को पार्टी की गोवा इकाई का प्रभारी नियुक्त किया. गोवा में कुछ महीनों बाद ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. पार्टी ने एक बयान में कहा कि हमारी माननीय अध्यक्ष ममता बनर्जी कृष्णानगर लोकसभा से सांसद महुआ मोइत्रा को एआईटीसी की गोवा इकाई का तत्काल प्रभाव से प्रभारी नियुक्त करते हुए खुशी हो रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





