भारत

पंचायत चुनाव में लगी महेंद्र सिंह धोनी की ड्यूटी, जानें इस खबर की सच्चाई?

Nilmani Pal
27 May 2022 1:46 AM GMT
पंचायत चुनाव में लगी महेंद्र सिंह धोनी की ड्यूटी, जानें इस खबर की सच्चाई?
x

झारखंड। इंडियन प्रीमियर लीग-2022 (IPL 2022) में चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का बुरा हाल था. चेन्नई की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंची, ऐसे में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जल्द ही घर लौट आए हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर छाई हुई है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी जैसा दिखने वाला शख्स पंचायत चुनाव में ड्यूटी कर रहा है. दरअसल, झारखंड में इस वक्त पंचायत चुनाव चल रहा है. इस बीच यहां ड्यूटी कर रहे एक शख्स को लोग महेंद्र सिंह धोनी समझ रहे हैं. क्योंकि उनके चेहरा कुछ हदतक महेंद्र सिंह धोनी से मिल रहा है. इस शख्स का नाम विवेक कुमार है, जो सीसीएल में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात हैं.

विवेक कुमार इसी बीच रांची में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में ड्यूटी पर लगे थे. एमएस धोनी की तरह दिखने वाले विवेक कुमार से मिलने वहां पर लोग पहुंच रहे हैं और साथ में तस्वीरें खिंचवा रहे हैं. विवेक कुमार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हैं. अगर असली महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो आईपीएल 2022 की शुरुआत में एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी थी. लेकिन बाद में उन्होंने फिर कप्तानी संभाली, क्योंकि रवींद्र जडेजा ने बीच में ही कप्तानी छोड़ दी थी.

चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में प्वाइंट टेबल में नौवें नंबर पर रही. हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स के लिए अच्छी खबर यह है कि वह अगले सीजन में भी आईपीएल में खेलते हुए दिखेंगे. एमएस धोनी ने साफ किया कि वह आईपीएल 2023 में भी नज़र आएंगे, वह अपना आखिरी मैच चेन्नई में ही खेलना चाहते हैं.


Next Story