महेंद्र सिंह धोनी इस मामले में फंसे, हाउसिंग बोर्ड ने भेज दिया नोटिस

राँची। झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक नोटिस जारी किया है। यह नोटिस रांची के हरमू इलाके में स्थित उनके आवासीय प्लॉट के कॉमर्सियल उपयोग को लेकर दिया गया है। बोर्ड के अनुसार, यह जमीन केवल रहने के उद्देश्य से आवंटित की गई थी लेकिन वहां एक पैथोलॉजी लैब का संचालन किया जा रहा है जो नियमों के विरुद्ध है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि धोनी इस मामले में अपना पक्ष नहीं रखते हैं तो बोर्ड उनके भूखंड का आवंटन रद्द करने की सिफारिश कर सकता है।
घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने बताया कि आवासीय प्लॉट का कॉमर्शियल इस्तेमाल करने पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड राज्य आवास बोर्ड की ओर से नोटिस जारी किया गया है। उक्त नोटिस महेंद्र सिंह धोनी को दिए गए हरमू स्थित आवास के लिए जारी किया गया है।
झारखंड राज्य आवास बोर्ड का कहना है कि धोनी को दिए गए हरमू स्थित जमीन रहने के लिए जारी की गई थी लेकिन वर्तमान में इस प्लॉट पर एक पैथोलॉजी लैब चल रही है। नोटिस में कहा गया है कि महेंद्र सिंह धोनी ने आवास बोर्ड से मिले प्लॉट संख्या एच 10ए का नियम तोड़ते हुए व्यावसायिक इस्तेमाल शुरू किया है।
बोर्ड का कहना है कि धोनी को यह जमीन केवल रहने के लिए दी गई थी। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि महेंद्र सिंह धोनी अपना पक्ष नहीं रखते हैं तो आवास बोर्ड उनके इस प्लॉट के आवंटन को रद्द करने की सिफारिश कर सकता है। हाल के दिनों में आवास बोर्ड की ओर से ऐसे मामलों को लेकर कई लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। ये लोग आवासीय प्लॉट का उपयोग व्यावसायिक कार्यों के लिए कर रहे हैं। सनद रहे झारखंड राज्य आवास बोर्ड की ओर से यह नोटिस ऐसे समय जारी किया गया है जब इसी महीने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उनकी तारीफों के पुल बांधे थे। हेमन्त सोरेन ने बीएस कॉलेज मैदान लोहरदगा में आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह को संबोधित करते कहा था कि विश्व क्रिकेट में झारखंड के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अपना परचम लहराया है।





