
x
लोगों में नाराज़गी
Moscow मॉस्को। इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। वीडियो एक रूसी बियर कैन की है। पर बात तब बिगड़ती है जब यह मालूम चलता है कि उस बियर कैन पर भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर है। इस वीडियो को देखकर भारतीयों में नाराजगी देखी गई और अब एक बड़ा विवाद भी खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, रेवोर्ट ब्रांड के हेजी आईपीए बियर कैन पर गांधी की तस्वीर और हस्ताक्षर छपे हुए हैं।
बता दें, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब गांधी जी की पहचान किसी शराब उत्पाद से जोड़ी गई हो; इससे पहले भी ऐसी घटनाएं देखने को मिल चुकी हैं।रशियन बियर कंपनी Rewort महात्मा गांधी के नाम और स्केच के साथ अपनी बियर बेच रही है। इंस्टाग्राम पर इसके विडिओ के वाइरल होते ही रशिया में रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने नाराजगी जताई और बियर कंपनी की इस हरकत को महात्मा गांधी का अपमान करार दिया। इंस्टाग्राम पर एक विडिओ वाइरल हो रहा है जिसमें महात्मा गांधी की तस्वीर वाली बियर कैन दिखाई दे रही है। कंपनी ने बाज़ार में गांधीजी की छवि और हस्ताक्षर वाले हेज़ी आईपीए कैन्स उतारे हैं।
सभी को ये जानकारी है कि गांधीजी किसी भी प्रकार के नशे के खिलाफ थे और लगातार इसका विरोध करते थे। गांधीजी ने अपने पूरे जीवन में शराब से परहेज़ की वकालत की। ऐसे में जैसे ही इन कैन्स का विडिओ ऑनलाइन आया, भारतीय मूल के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों का मानना था कि पैकिजींग पर गांधीजी की तस्वीर और हस्ताक्षर वाले बियर के कैन्स जल्द ही प्रतिबंधित हो जाएंगे।भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों का ऐसा अपमान पहले भी कई बार विदेशी कंपनीयों ने किया है। 2018 में FIFA World Cup के दौरान रूस के निज़नी नोवगोरोड में फुटबॉल प्रेमियों ने भारतीय स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर बने ड्रिंक के साथ इंटरनेट पर खलबली मचाई थी। इस कंपनी के बियर कैन्स पर Mother Teressa, Nelson Mandela, Martine Luther King Junior के नाम भी छप चुके हैं। एक दशक पहले एक अमेरिकी कंपनी ने बियर के डिब्बों और बोतलों पर महात्मा गांधी की छवि का इस्तेमाल करने के लिए Hyderabad Court में file एक शिकायत पर माफी मांगी थी। 2019 में एक Czech कंपनी ने आलोचना के बाद गांधी थीम वाली India Pale Alle की Rebranding की।
Tagsरशियन बियर की केनमहात्मा गांधी की फोटोCan of Russian beerphoto of Mahatma Gandhiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





