भारत

चुनाव लड़ने की तैयारी में महाठग, मुख्यमंत्री पर कई बड़े आरोप लगाए, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
29 Feb 2024 12:00 PM IST
चुनाव लड़ने की तैयारी में महाठग, मुख्यमंत्री पर कई बड़े आरोप लगाए, मचा हड़कंप
x
वकीलों के माध्यम से मीडिया को एक लेटर जारी करके कई दावे किए हैं।
नई दिल्ली: जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। सुकेश ने धमकी और लालच दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा है बड़ा चुनावी ऐलान भी किया है। सुकेश ने कहा है कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ेगा।
मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अपने वकीलों के माध्यम से मीडिया को एक लेटर जारी करके कई दावे किए हैं। उसने एक मोबाइल नंबर लिखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा है कि यह किसका नंबर है, जिससे उसके परिवार को तीन दिन से फोन किया जा रहा है। सुकेश ने लिखा, 'अब मुझे आपकी ओर से कर्नाटक या तमिलनाडु से लोकसभा टिकट का ऑफर किया जा रहा है, यदि मैं यह कहूं कि मुझ पर आपके, सत्येंद्र जैन और सहयोगियों के खिलाफ बोलने का दबाव बनाया गया था और आपके खिलाफ लगाए गए आरोपों और शिकायत से मुकर जाऊं।'
सुकेश ने आगे लिखा, 'केजरीवाल जी और जैन साहब साफ सुन लीजिए, अपने जेल स्टाफ, सहयोगियों या खुद से जो भी धमकी दीजिए, मैं अपना स्टैंड नहीं बदलूंगा, जोकि सच है।' सुकेश ने यह भी लिखा कि केजरीवाल खुद बहुत जल्दी तिहाड़ पहुंचने वाले हैं। उसने लिखा, 'आपकी गिरफ्तारी और तिहाड़ क्लब में शामिल होना तय है। मेरे भाई आपका टाइम शुरू हो गया है। अपनी घड़ी और कैलेंडर देखना शुरू कर दीजिए।' सुकेश ने कहा है कि वह अगले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेगा। उसने यह भी लिखा कि केजरीवाल को भी जेल से ही चुनाव लड़ना पड़ेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story