भारत

महाराष्ट्र दौरा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आया ये बड़ा बयान

jantaserishta.com
5 Sept 2022 2:23 PM IST
महाराष्ट्र दौरा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आया ये बड़ा बयान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र दौरे पर हैं. अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे वाली शिवसेना ही असली शिवसेना है. अमित शाह का ये बयान ऐसे वक्त पर आया, जब महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद से एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच शिवसेना पर दावे को लेकर चुनाव आयोग से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई जारी है.

अमित शाह ने बीएमसी चुनाव से डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आवास पर सभी सांसदों, विधायकों, एमएलसी और पार्षदों के साथ बैठक की. इस दौरान मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलर ने बीएमसी के लिए मिशन 135 का ऐलान किया. बीएमसी में 227 सीटें हैं. आशीष शेलार ने बीजेपी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे बीएमसी के 25 साल के भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए तैयार हैं. वे सड़कों पर उतरेंगे और आगामी बीएमसी चुनाव जीतेंगे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story