भारत
एसबीआई मुख्यालय को उड़ाने और चेयरमैन को जान से मारने की धमकी, जांच शुरू
jantaserishta.com
15 Oct 2022 10:57 AM IST

x
मचा हड़कंप।
मुंबई (आईएएनएस)| मुंबई पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अध्यक्ष डी.के. खारा को जान से मारने और नरीमन पॉइंट स्थित बैंक के हेडक्वार्टर को उड़ाने की धमकी देने के मामले की जांच शुरू कर दी है। पाकिस्तान से कॉल करने का दावा करते हुए व्यक्ति ने गुरुवार सुबह एसबीआई हेड ऑफिस बोर्ड नंबर पर फोन किया और धमकी दी कि अगर बैंक ने एक सप्ताह के भीतर 10 लाख रुपये का कर्ज मंजूर नहीं किया तो चेयरमैन को अगवा कर जान से मार दिया जाएगा।
खुद को मोहम्मद जियाउल अलीम बताते हुए फोन करने वाले ने कहा कि अगर एक हफ्ते के भीतर उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह न केवल खारा को मार डालेगा, बल्कि महाराष्ट्र विधानमंडल भवन के पीछे स्थित एसबीआई मुख्यालय को भी उड़ा देगा।
इसके बाद एसबीआई ने तुरंत मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में शिकायत की, जिसके बाद शुक्रवार देर रात एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।
कॉल को कथित तौर पर पश्चिम बंगाल के एक स्थान से ट्रेस किया गया है और मुंबई पुलिस की एक टीम कॉल करने वाले को ट्रैक करने के लिए राज्य का कोना-कोना तलाश रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





