भारत
चोरों ने सोने के गहने पाने के लिए श्मशान से राख चुराई, फिर...
jantaserishta.com
14 April 2023 9:06 AM IST

x
DEMO PIC
मचा हड़कंप.
सोलापुर (महाराष्ट्र) (आईएएनएस)| चोरों ने एक मृत महिला के दाह संस्कार के एक दिन बाद उसके सोने के आभूषण पाने के लिए उसकी राख चुरा ली। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह घटना पंढरपुर के सरकारी वैकुंठ श्मशान में घटी। इस घटना से प्रसिद्ध मंदिर शहर में सनसनी फैल गई। अधिकारियों ने कहा कि बुजुर्ग महिला रुखमाबाई देवकर का मंगलावर को निधन हो गया था। उनका वैकुंठ श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया।
जैसा कि कुछ समुदायों में प्रथा है, दाह संस्कार से पहले मृत महिला को सोने के आभूषण पहनाए गए थे। आम तौर पर सोने की गिन्नी, मंगलसूत्र, झुमके, नोज रिग या अंगूठियों को शव से हटाया नहीं जाता।
परंपरा के अनुसार, अगले दिन यानी बुधवार को शोकाकुल परिवार और रिश्तेदार अंतिम संस्कार के बाद की रस्म (राख से अस्थि चुनने) के लिए श्मशान घाट पहुंचे, तो वे यह देखकर दंग रह गए कि किसी ने सोना पाने ेके लिए चिता की जगह से पूरी राख साफ कर दी थी। इसके बाद परिजनों और अन्य लोगों ने श्मशान घाट पर धरना दिया और पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्थानीय मराठी मीडियाकर्मी सुनील उम्ब्रे ने कहा कि इस तरह की चोरी यहां नियमित रूप से हो रही है, लेकिन ज्यादातर शोकाकुल परिजन ऐसी घटनाओं को उजागर करने की जहमत नहीं उठाते, क्योंकि वे अंतिम संस्कार के बाद श्राद्ध की रस्मों में व्यस्त हो जाते हैं।
उम्ब्रे ने आगे कहा कि मौजूदा मामले में मृत महिला का परिवार प्रभावशाली है, उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने सहित ऐसी घटनाओं का मजबूत तरीके से विरोध किया है। उन्होंने कहा कि मृत महिला के शरीर को काफी मात्रा में सोने के आभूषणों से सजाया गया था।
पुलिस को कुछ स्थानीय गिरोहों पर शक है, जो इस तरह के अंतिम संस्कारों पर नजर रखते हैं, खासकर महिलाएं के और दाह संस्कार के बाद वे सोने के गहने चुनने के लिए राख को छानते हैं और उसे भारी मुनाफे में बेचते हैं, क्योंकि सोने की मौजूदा कीमत 60,000 रुपये प्रति तोला है।
कई आक्रोशित नागरिकों ने अब मांग की है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी श्मशान घाटों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
Tagsमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र न्यूज़महाराष्ट्र पुलिसपंढरपुर श्मशानराखसोने का गहनाmaharashtramaharashtra newsmaharashtra policepandharpur crematoriumashgold ornaments
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





