भारत
महाराष्ट्र विशेष जन सुरक्षा विधेयक पूरी तरह से गलत : हुसैन दलवई
jantaserishta.com
13 July 2025 3:39 PM IST

x
मुंबई: महाराष्ट्र विशेष जन सुरक्षा विधेयक पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक पूरी तरह से गलत है। रविवार को आईएएनएस से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि इस बिल के खिलाफ विपक्ष को सबसे पहले इसका विरोध करना चाहिए था, लेकिन उम्मीद के मुताबिक ऐसा नहीं हो पाया है। उन्होंने इस बिल को छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले और बाबासाहेब अंबेडकर की विचारधारा के खिलाफ बताया। उनके अनुसार, यह विधेयक समाज के गरीब और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज को दबाने के लिए लाया गया है। दलवई ने कहा कि विपक्ष को इस विधेयक का विधानसभा के अंदर और बाहर पूरी ताकत से विरोध करना चाहिए था। उन्होंने इस कानून को असहमति की आवाज को कुचलने का हथियार करार दिया और इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की।
दलवई ने यह भी आरोप लगाया कि इस कानून के जरिए उन लोगों को निशाना बनाया जा रहा है जो सामाजिक न्याय की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग हिंसा का समर्थन करते हैं, उन पर कार्रवाई होनी ही चाहिए। गांधीजी का रास्ता अहिंसा का था और वही हमारे लोकतंत्र की नींव है। लेकिन आज देश में हिंसा कौन कर रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए और इस कानून को लाने की क्या जरूरत थी।
फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि किसी भी धर्म के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना गलत है। पैगंबर मोहम्मद एक आदर्श व्यक्तित्व थे जिन्होंने शांति और मार्गदर्शन का संदेश दिया। उनके खिलाफ कुछ भी कहना न केवल निंदनीय है, बल्कि देश में अशांति फैलाने का भी प्रयास है। अगर कोई शंकराचार्य या भगवान श्रीराम के खिलाफ इस तरह बोले, तो क्या हम चुप रहेंगे। यह पूरी तरह गलत है। ऐसी फिल्मों पर प्रतिबंध लगना बिल्कुल सही है, मैं इसका समर्थन करता हूं।
चुनाव आयोग पर उन्होंने कहा कि यह एक संवैधानिक संस्था है, और उसकी निष्पक्षता लोकतंत्र की आत्मा है। लेकिन जिस तरह से महाराष्ट्र में गड़बड़ियां हुईं और अब बिहार में भी वही करने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी ने जो प्रश्न उठाए हैं, वह उचित हैं। अगर चुनाव आयोग सरकार की मदद करता नजर आएगा, तो लोकतंत्र के लिए यह बड़ा झटका होगा।
मंत्री संजय शिरसाट के वायरल वीडियो पर उन्होंने कहा कि कैश की गाड़ियां, नोटों से भरे बॉक्स। यह सब साफ तौर पर भ्रष्टाचार की कहानी कहता है। यह सब पैसे की राजनीति है, जो देश को बर्बाद कर देगी। महाराष्ट्र में पहले ऐसा नहीं था, लेकिन अब यह भी आ गया है। इस पर जांच जरूरी है, और वह मंत्री पद पर रहते हुए नहीं हो सकती। उन्हें पद से हटाकर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





