भारत

12 पद्म पुरस्कारों को हासिल कर झूम उठा महाराष्ट्र

jantaserishta.com
26 Jan 2023 7:57 AM GMT
12 पद्म पुरस्कारों को हासिल कर झूम उठा महाराष्ट्र
x
मुंबई (आईएएनएस)| महाराष्ट्र ने 2023 के गणतंत्र दिवस पर पद्म पुरस्कारों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है, एक आधिकारिक घोषणा के अनुसार राज्य को एक पद्म विभूषण, तीन पद्म भूषण और नौ पद्मश्री सहित 12 पुरस्कार मिला है। 71 वर्षीय प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित होने वाले राज्य के एकमात्र व्यक्ति हैं।
उनके बाद उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, वैज्ञानिक दीपक धर और सदाबहार पाश्र्व गायिका सुमन कल्याणपुर को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
पद्मश्री से सम्मानित नौ लोगों में अकासा एयर के संस्थापक दिवंगत निवेशक राकेश आर. झुनझुनवाला; अधिसूचित और विमुक्त जनजातियों पर आयोग के अध्यक्ष भीकू रामजी इदाते और कला के लिए एक प्रसिद्ध जादिपट्टी रंगभूमि (लोक रंगमंच) अभिनेता परशुराम के. खुने,शिक्षा व साहित्य के लिए रमेश पतंगे और प्रभाकर भानुदास, सामाजिक कार्य के लिए गजानन जगन्नाथ, बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन-थडानी और देश की पहली महिला कोरल संगीत संचालिका कूमी एन. वाडिया शामिल हैं।
पुरस्कार इस वर्ष के अंत में एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किए जाएंगे।
गौरतलब है कि 2023 के लिए राष्ट्रपति ने 106 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इसमें छह पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और 91 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।
पद्म पुरस्कार पाने वालों में दो विदेशी, सात मरणोपरांत व 19 महिलाएं हैं।
Next Story