भारत
खामगांव-नांदुरा रोड पर सड़क हादसा, एक की मौत, दूसरा घायल
jantaserishta.com
3 Sept 2025 9:38 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के खामगांव-नांदुरा रोड पर मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना चिखली आमसारी कांटे के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने दो कर्मचारियों की कार को जोरदार टक्कर मारी।
हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान खामगांव निवासी 27 वर्षीय मुकेश शर्मा के रूप में हुई है। उनके साथ 25 वर्षीय सूरज गाडगे भी थे, जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दोनों टाटा कैपिटल कंपनी के कर्मचारी थे और काम के सिलसिले में नांदुरा गए थे।
खामगांव लौटते समय उन्होंने चिखली आमसारी कांटे के पास अपनी कार विपरीत दिशा में रोक दी थी, तभी सामने से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुकेश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज गाडगे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही ओम साईं फाउंडेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को खामगांव के सामान्य अस्पताल ले गई। सूरज गाडगे की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें पहले खामगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, उनकी हालत में सुधार न होने पर उन्हें अकोला के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना पाकर खामगांव और जलंब पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया है और उसकी तलाश जारी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक मुकेश शर्मा के परिवार को इस घटना से गहरा सदमा लगा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Tagsमहाराष्ट्रखामगांव-नांदुरा रोड पर सड़क हादसासड़क हादसाMaharashtraroad accident on Khamgaon-Nandura roadroad accident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





