भारत

आर पार के दौर में पहुंची महाराष्ट्र की सियासत! एकनाथ शिंदे ने जारी किया 38 विधायकों के समर्थन का पत्र, सीएम उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र

jantaserishta.com
25 Jun 2022 10:59 AM IST
आर पार के दौर में पहुंची महाराष्ट्र की सियासत! एकनाथ शिंदे ने जारी किया 38 विधायकों के समर्थन का पत्र, सीएम उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: गुवाहाटी में शिवसेना के बागी विधायकों के साथ जमे एकनाथ शिंदे ने एक और धमाका किया है. उन्होंने 38 विधायकों के समर्थन वाला पत्र जारी किया है. शिंदे की ओर से जारी किए गए पत्र में सभी 38 विधायकों के हस्ताक्षर भी हैं.

गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में मौजूद शिवसेना के बागी विधायक आज 2 बजे अहम बैठक करने वाले हैं. बागी कैंप के नेता एकनाथ शिंदे ने ये मीटिंग बुलाई है. इस मीटिंग में विधायक आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा इस बैठक में अगर 16 विधायकों को डिप्टी स्पीकर की ओर से नोटिस भेजा जाता है तो इस पर भी चर्चा होगी.
महाराष्ट्र में राजनीतिक में आज भी गहमागहमी देखने को मिल सकती है. भाजपा की आज एक बैठक होनी है. इसमें भाजपा के सहयोगी दल शामिल होंगे. बीजेपी नेता व पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के साथ राज्य के मौजूदा हालात पर चर्चा करेंगे. वहीं, शिवसेना ने कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क बढ़ा दिया है. सीएम उद्धव ठाकरे ने आज दोपहर 1 बजे सेना भवन में सेना की सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणियों की बैठक बुलाई है. वे वीसी के जरिए इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. वहीं आदित्य ठाकरे आज शाम 6:30 बजे मरीन लाइंस में बिरला मातोश्री सभागार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद आदित्य रविवार सुबह 11 बजे सांताक्रूज में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इस सभाओं में सभी युवा शिवसैनिकों को शामिल होने के लिए कहा गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story