भारत

महाराष्ट्र पुलिस को नहीं मिला कालीचरण का प्रोडक्शन वारंट, इंदौर में पुलिस के सामने नाथूराम गोडसे जिंदाबाद के नारे लगे, वीडियो वायरल

jantaserishta.com
3 Jan 2022 6:17 PM IST
महाराष्ट्र पुलिस को नहीं मिला कालीचरण का प्रोडक्शन वारंट, इंदौर में पुलिस के सामने नाथूराम गोडसे जिंदाबाद के नारे लगे, वीडियो वायरल
x

रायपुरः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान देने वाले कालीचरण महाराज की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। कोर्ट ने इस मामले को लेकर गंभीर मानते हुए ADJ विक्रम प्रताप चंद्रा की कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।

वहीं महाराष्ट्र पुलिस द्वारा मांगी गई प्रोडक्शन वारंट को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने महाराष्ट्र पुलिस को प्रोडक्शन वारंट देने से मना कर दिया है। इसके बाद अब कल फिर महाराष्ट्र पुलिस ट्रांजिट रिमांड के लिए अपील करेगी।
समर्थन में प्रदर्शन करते समय इंदौर में नाथूराम गोडसे जिंदाबाद के नारे लगे
इंदौर में भी ऐसे ही लोगों ने कालीचरण के समर्थन में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। रीगल चौराहे पर इन लोगों ने न केवल कालीचरण महाराज के समर्थन में नारेबाजी की बल्कि उन्होंने नाथूराम गोडसे जिंदाबाद के नारे भी लगाए। आश्चर्य की बात यह है नारेबाजी के समय पुलिस भी मौजूद थी और उसने आज तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। अब गोडसे जिंदाबाद के नारों का वीडियो वायरल हो रहा है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story