भारत

महाराष्ट्र: एनसीपी ने चौथी लिस्ट की जारी, मोर्शी से देवेंद्र भुयार और भोर से शंकर हिरामण मांडेकर को उतारा

jantaserishta.com
29 Oct 2024 10:18 AM IST
महाराष्ट्र: एनसीपी ने चौथी लिस्ट की जारी, मोर्शी से देवेंद्र भुयार और भोर से शंकर हिरामण मांडेकर को उतारा
x
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें दो प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। एनसीपी ने मोर्शी विधानसभा सीट से देवेंद्र महादेवराव भुयार और भोर विधानसभा सीट से शंकर हिरामण मांडेकर को मैदान में उतारा है। एनसीपी इससे पहले प्रत्याशियों की तीन सूची जारी कर चुकी है।
इससे पहले एनसीपी ने कुल 49 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, चौथी लिस्ट के साथ ही पार्टी अब तक 51 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से यहां पर राजनीतिक घटनाक्रम तेज हो गया है। सत्ता पक्ष के गठबंधन महायुति और विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों द्वारा हर दिन किसी न किसी प्रत्याशी की घोषणा की जा रही है। महायुति में शामिल भाजपा ने अब तक 146 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।
इससे पहले शिवसेना ने सोमवार को 15 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की थी। शिवसेना तीनों सूची मिलाकर अब तक 78 उम्मीदवारों को मैदान में उतार चुकी है। अधिकांश मौजूदा विधायकों (40) को दोबारा मौका दिया गया है।
सोमवार तक 288 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 3,259 उम्मीदवारों ने लगभग 4,426 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव होना है। 20 नवंबर को मतदान का प्रयोग करेंगे, वहीं नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story