भारत

उद्धव सरकार संकट में? मुंबई से दिल्ली तक हलचल तेज, संजय राउत बोले...

jantaserishta.com
21 Jun 2022 11:51 AM IST
उद्धव सरकार संकट में? मुंबई से दिल्ली तक हलचल तेज, संजय राउत बोले...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में उद्धव सरकार पर खतरा मंडरा रहा है. MLC चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद मंत्री और शिवसेना के सीनियर नेता एकनाथ शिंदे गुजरात के सूरत चले गए हैं. शिंदे का दावा है कि उनको 20 विधायकों का समर्थन हासिल है. शिंदे का अगला कदम क्या होगा? इसके बारे में वह दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताएंगे. इससे पहले महाराष्ट्र से दिल्ली तक हलचल तेज हो गई है.

उद्धव ठाकरे ने दोपहर 12 बजे सभी विधायकों की मीटिंग बुलाई है. वहीं कांग्रेस ने महाराष्ट्र के अपने सभी विधायकों को दिल्ली बुला लिया है.
पूरे घटनाक्रम पर शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत का बयान भी आ गया है. उन्होंने कहा कि मैं एकनाथ शिंदे को जानता हूं. वह मेरे भाई है. वह सच्चे शिवसैनिक हैं. वह बिना किसी शर्त के वापस आ जाएंगे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story