भारत
महाराष्ट्र में विधायकों को छह महीने का वेतन किसानों को देना चाहिए : विजय वडेट्टीवार
jantaserishta.com
25 Sept 2025 1:37 PM IST

x
नागपुर: महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने बारिश के चलते किसानों को हुए नुकसान को लेकर सभी विधायकों को छह महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की अपील की है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "बाढ़ की वजह से किसानों को ज्यादा नुकसान हुआ है, इसलिए सभी विधायकों को छह महीने का वेतन किसानों को देना चाहिए। मैं अपने छह महीने के विधायक फंड को किसानों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करुंगा, जिससे इस संकट में किसानों की मदद की जा सके।''
उन्होंने कहा कि मैं सबसे अपील करता हूं कि जो इससे अधिक दे सकता है, वो दे, क्योंकि किसान हमारे अन्नदाता हैं। बाढ़ की वजह से पूरी फसल खराब हो गई है। एक एकड़ खेत में एक बोरा फसल भी नहीं हुई है।
उन्होंने कृषि मंत्री से किसानों की मदद करने की अपील करते हुए कहा कि किसानों की खराब हुई फसल का जल्द सर्वे कराया जाए और उन्हें खराब फसल का पैसा दिया जाए। नहीं तो आने वाले समय में यहां से खेती खत्म हो सकती है। उसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
लेह में भाजपा ऑफिस पर हमले पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, ''यह झूठे नारों का नतीजा है। यह नारा लगाने वाली सरकार है, चाहे केंद्र में हो या किसी राज्य में हो। आखिर कब तक ऐसे नारे लगाए जाएंगे? इसकी वजह से ही लेह में आज यह स्थिति देखने को मिल रही है।''
उन्होंने कहा कि यह जुमलेबाजी की सरकार है। यह दूसरे पर आरोप लगाती है और अपना नहीं देखती है। जनता सब जान चुकी है। जल्द ही इन लोगों को और पता चल जाएगा। ये लोग दूसरे पर आरोप लगाकर खुद बचना चाहते हैं। चोरी करके ईमानदारी की बात करने पर यही परिणाम देखने को मिलेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





