भारत
महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026: मोहन भागवत और सचिन तेंदुलकर समेत कई प्रमुख हस्तियों ने मतदान किया
jantaserishta.com
15 Jan 2026 9:59 AM IST

x
मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) समेत महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में सुबह 7:30 बजे से मतदान जारी है। लोग वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। गुरुवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मोहन भागवत से लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने वोट डाला।
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने महाराष्ट्र निकाय चुनावों के लिए नागपुर के एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रजातांत्रिक रचना में रचना का एक अनिवार्य भाग चुनाव है, इसलिए वह नागरिकों का कर्तव्य भी है, तो संतुलित विचार करके और जनहित का विचार करके जो योग्य लगता है उस उम्मीदवार को मत देना, यह हमारा कर्तव्य रहता है। इसलिए मैंने पहले आकर मतदान किया।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने परिवार के साथ मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। पीयूष गोयल ने कहा कि दक्षिण मुंबई में वोटिंग के दौरान उन्होंने 80 साल से ज्यादा उम्र के एक कपल की ईमानदारी देखी। वे कितनी लगन से वोट डालने आए। वे सच में हर मुंबईवासी के लिए एक रोल मॉडल और प्रेरणा थे।
उन्होंने कहा कि मैंने कई दिव्यांग लोगों और कई बुजुर्गों को देखा जो वोट देने के अपने कर्तव्य के प्रति बहुत जागरूक हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने पुणे के वार्ड नंबर 31 के मतदान केंद्र पर परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि पुणे में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। मैं परिवार के साथ मतदान करने आया हूं। केंद्र सरकार की योजनाओं और काम को जनता देख रही है। उन्होंने दावा किया कि पुणे का मेयर भाजपा से ही होगा।
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी गुरुवार सुबह नगर निगम चुनाव में वोट डालने के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पहुंचे। तेंदुलकर ने कहा कि यह एक ऐसा मौका है जहां आप अपनी राय मतदान के जरिए रख सकते हैं। हर व्यक्ति को मतदान जरूर करना चाहिए। मतदान करना सभी के लिए महत्वपूर्ण है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने भी अपने मत का इस्तेमाल किया। वहीं शिवसेना नेता शाइना एनसी ने वोट डाला। इसके अलावा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने अपने परिवार के साथ डोंबिवली में मतदान किया।
पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने मुंबई के पहाड़ी स्कूल में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि मेरी आदत हमेशा पहले जाकर वोट डालने की रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि एक पार्टी लीडर के तौर पर मैं पोलिंग स्टेशन पर मौजूद पोलिंग स्टाफ और दूसरे अधिकारियों से मिल सकता हूं और देख सकता हूं। इससे मुझे यह समझने में मदद मिलती है कि चीजें कैसी चल रही हैं, क्या हो रहा है और क्या कोई दिक्कत आई है। बता दें कि महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में 2,869 सीटों के लिए हो रहा है, जिसमें बीएमसी की 227 सीटें शामिल हैं। शाम 5:30 बजे वोट डाले जाएंगे।
Tagsमहाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026महाराष्ट्र निकाय चुनावMaharashtra local body elections 2026Maharashtra municipal elections
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





