भारत
महाराष्ट्र: वसई-विरार में गैस संकट पर हाई-लेवल बैठक, प्रशासन ने अफवाहों से बचने की दी सलाह
jantaserishta.com
18 March 2026 8:23 AM IST

x
मुंबई: वैश्विक स्तर पर मध्यपूर्व एशिया में चल रहे युद्ध जैसी परिस्थितियों के बीच घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर वसई-विरार शहर में अफवाहों और घबराहट का माहौल बन रहा था। इसे देखते हुए वसई-विरार शहर महानगरपालिका (वीवीसीएमसी) ने 17 मार्च 2026 को मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई।
बैठक की अध्यक्षता महापौर अजीव पाटील ने की, जिसमें महानगरपालिका आयुक्त मनोजकुमार सूर्यवंशी (आईएएस), प्रांताधिकारी, जिला आपूर्ति विभाग, गैस एजेंसियां, होटल्स एसोसिएशन, पुलिस विभाग और अन्य अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में शहर में एलपीजी सिलेंडर के स्टॉक, वितरण व्यवस्था और मांग का विस्तृत जायजा लिया गया। गैस एजेंसियों और आपूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद तय समयसीमा में डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। आयुक्त सूर्यवंशी ने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें, अनावश्यक भीड़ न लगाएं और घबराहट न फैलाएं। उन्होंने जोर दिया कि घरेलू गैस का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही किया जाए। व्यावसायिक या अवैध उपयोग पर सख्त कार्रवाई होगी।
प्रशासन ने गैस वितरकों को समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पाइपलाइन गैस उपलब्ध क्षेत्रों में सिलेंडर की मांग न करने और वितरण न करने के आदेश जारी किए गए। सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य बताया गया और किसी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन 112 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। व्यावसायिक उपयोग के लिए फिलहाल मांग के मुकाबले 10 प्रतिशत आपूर्ति हो रही है, जिसे बढ़ाने के लिए शासन स्तर पर प्रयास जारी हैं।
खाखरा उद्योग और होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने व्यवसाय पर पड़ रहे असर की जानकारी दी। प्रशासन ने गुजरात गैस के प्रतिनिधियों को लघु उद्योगों को आवश्यक गैस सप्लाई में सहयोग करने के निर्देश दिए। महापौर अजीव पाटील ने नागरिकों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क करने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर हर संभव सहायता करेंगे। यह बैठक ऐसे समय में हुई जब मध्यपूर्व संकट के कारण देशभर में एलपीजी की आपूर्ति पर दबाव है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





