भारत

महाराष्ट्र: बारिश से बुरा हाल; मुंबई से पुणे जाने वाली कुछ ट्रेनें रद्द और एक्सप्रेसवे पर डायवर्जन लागू, इमरजेंसी नंबर जारी

jantaserishta.com
6 July 2026 11:14 AM IST
महाराष्ट्र: बारिश से बुरा हाल; मुंबई से पुणे जाने वाली कुछ ट्रेनें रद्द और एक्सप्रेसवे पर डायवर्जन लागू, इमरजेंसी नंबर जारी
x
मुंबई: मुंबई में भारी बारिश की वजह से स्थिति गंभीर हो गई है। लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। नवी मुंबई नगर निगम की ओर से इमरजेंसी नंबर जारी किया गया है। पुणे-मुंबई कनेक्टिंग लिंक रोड पर पुणे से मुंबई जाने वाली लेन में टनल 2 के एग्जिट के पास जबरदस्त बारिश के बीच भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हुआ है। सुरक्षा कारणों से, सोमवार सुबह 4 बजे से ही ट्रैफिक को दूसरे रास्ते पर डायवर्ट कर दिया गया है। एनएचएआई ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। यात्रियों को सलाह दी गई कि अगर हो सके तो यात्रा करने से बचें। हालांकि पुणे एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा खोल दिया गया है।
नवी मुंबई नगर निगम की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा गया, "तेज हवाओं के साथ हो रही भारी बारिश को देखते हुए, नागरिकों से अपील की जाती है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। मौजूदा इमरजेंसी हालात को देखते हुए नागरिकों से अनुरोध है कि वे आपदा प्रबंधन के हेल्पलाइन नंबरों को अपने पास रखें।"
नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन सेंट्रल डिजास्टर मैनेजमेंट सेल की ओर से लैंडलाइन 022 27567060, 27567061 और टोल फ्री हेल्पलाइन 1800222309, 1800222310 जारी किए गए हैं। नगर निगम ने कहा, "किसी भी इमरजेंसी, बाढ़, पेड़ गिरने, भूस्खलन, सड़क जाम होने या आपदा से जुड़ी अन्य घटनाओं की स्थिति में नागरिकों से अनुरोध है कि वे तुरंत ऊपर दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें और एनएमएमसी प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सलाह का पालन करें।"
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "मुंबई और पुणे में हो रही भारी बारिश के कारण, पुणे-मुंबई 'मिसिंग लिंक' पर पुणे से मुंबई जाने वाले रास्ते पर भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हुआ है। इसके चलते, सोमवार सुबह 4 बजे से पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का रास्ता बदल दिया गया है।
डिप्टी सीएम ने आगे लिखा, "एमएसआरडीसी और हाईवे पुलिस सड़क से मलबा हटाने और रास्ते को जल्द से जल्द फिर से खोलने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण इन कोशिशों में कुछ मुश्किलें आ रही हैं।"
एकनाथ शिंदे ने लिखा, "इसके अलावा, मुंबई-पुणे रेलवे रूट पर ठाकुरवाड़ी में भूस्खलन के बाद रेलवे प्रशासन ने मुंबई से पुणे जाने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसलिए, मेरी आप सभी से अपील है कि सावधानी बरतें और जब तक बहुत जरूरी न हो, मुंबई और पुणे के बीच यात्रा करने से बचें।"
आकाशा एयरलाइन ने लोगों की सहूलियत के लिए 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "मुंबई, पुणे और गोवा में भारी बारिश के कारण हमारे नेटवर्क पर कुछ उड़ानें देर से चल सकती हैं। हम समझते हैं कि इससे आपकी यात्रा की योजनाओं में असुविधा हो सकती है और हम आपसे धैर्य और समझदारी की उम्मीद करते हैं। हालांकि यह स्थिति पूरी तरह से हमारे नियंत्रण से बाहर है, फिर भी आप निश्चिंत रहें कि हमारी टीमें आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं। कृपया एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान का स्टेट्स वेबसाइट पर चेक कर लें।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story